HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : अधिवक्ताओं का करवायें 5 लाख का चिकित्सा व 10...

Almora News : अधिवक्ताओं का करवायें 5 लाख का चिकित्सा व 10 लाख का जीवन बीमा, आर्थिक सहायता की भी मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वाधान में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने 5 लाख का चिकित्सा बीमा व 10 लाख का जीवन बीमा करवाये जाने, जूनियर अधिवक्ताओं को मानदेय देने तथा कोविड काल में हुए नुकसान पर मुआवजा देने की मांग भी की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि अल्मोड़ा जनपद सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य
के बार-एसोसिएशनों के पास पर्याप्त धनराशि नही होने के कारण अधिवक्ताओं का सामूहिक बीमा नही हो पाता है। अधिवक्ताओं के बीमार हो जाने तथा अकाल मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को भारी आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

पर्वतीय जनपदों में वादों की कमी के कारण जूनियर अधिवक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अनेक राज्यों की सरकारों ने जूनियर अधिवक्ताओं को मानदेय दिये जाने तथा चिकित्सा बीमा व जीवन बीमा करवाये जाने की व्यवस्था की है। उन्होंने उत्तराखण्ड के अधिवक्ताओं का 5 लाख रूपये का चिकित्सा बीमा, 10 लाख रूपये का जीवन बीमा करवाये जाने तथा जूनियर अधिवक्ताओं
को मानदेय स्वीकृत करवाने की मांग की।

इधर एक अन्य ज्ञापन में सीएम से अधिवक्ताओं को अर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु निवेदन भी किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि अल्मोड़ा जनपद सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के अधिवक्ता कोविड-19 के चलते भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। विगत 15 महीने से प्रदेश के न्यायालयों में न्यायिक कार्य प्रभावित रहे हैं तथा अधिकांश समय न्यायालयों के कोविड
के कारण बन्द रहने, ऑन लाइन कार्य करने की जटिलताओं के कारण अधिवक्ता वर्ग का कार्य कर पाना सम्भव नही हो पाया है।

वर्तमान में भी कोविड महामारी के चलते न्यायालयों में काम-काज नही हो पा रहा है। जिस कारण अधिवक्ता वर्ग को भारी आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तथा वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हो रहा है तथा कई अधिवक्ताओं के परिजनों की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो चुकी है तथा कई अधिवक्ता व उनके परिवारजन कोरोना बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं। जिस कारण भी अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है।

अतएव अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय के अधिवक्ताओं सहित सम्पूर्ण प्रदेश के जूनियर व जरूरतमन्द अधिवक्तओं को सरकार अविलम्ब आर्थिक सहायता
मुहैया कराये।

ज्ञापन देने वाले अधिवक्ताओं में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र परिवार, केवल सती, कृष्ण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, पीसी तिवारी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments