HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : कल्पना कृति महिला समिति ने बालेश्वर शिव मंदिर के...

Almora News : कल्पना कृति महिला समिति ने बालेश्वर शिव मंदिर के निकट चलाया स्वच्छता अभियान, मोहल्ले व क्षेत्र के नागरिकों को भी करेंगे शामिल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कल्पना कृति जन जागृति महिला समिति अल्मोड़ा का स्वच्छता अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। आज समिति द्वारा बालेश्वर शिव मंदिर के नीचे नौले व वहां पर निर्मित विश्राम गृह की सफाई की गई।

आज के कार्यक्रम की लीडर समिति की को—आर्डिनेटर ज्योति सतवाल रही। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें मोहल्ले व क्षेत्र के तमाम नागरिकों को सम्मलित किया जायेगा।

महासचिव वंदना भंडारी ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे देश में चलाकर नागरिकों को महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया है। इसे सभी को मिलकर पूरा करना चाहिए।

इस अभियान में मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, मंजू बिष्ट, भुवन चंद्र त्रिपाठी, रंजना भंडारी, अनीता नेगी, वंदना भंडारी, ज्योति सतवाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट द्वारा सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। चूंकि कोरोना महामारी के दौर में भी सभी द्वारा यथोचित सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments