HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: बागेश्वर में पर्यावरण दिवस पर लिया संकल्प, तमाम जगहों रोपे...

Bageshwar News: बागेश्वर में पर्यावरण दिवस पर लिया संकल्प, तमाम जगहों रोपे गए हजारों पौधे, डीएम ने रुद्राक्ष का पौध रोप किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन विभाग द्वारा छतीना स्थित नक्षत्र-वाटिका में जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष के पौध का रोपड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा आनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। वन विभाग ने नक्षत्र वाटिका की सुध ली और पौधारोपण किया। उधर, कपकोट, गरुड़, कांडा और काफलीगैर में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर आंवला, पीपल, नीबू, संतरा, क्वैराल, भिमल, रिंगाल, बांज, फल्यांट समेत तमाम प्रजाति के पौध रोपित किए गए।

Uttarakhand : समझो कोरोना से जंग जीत गया उत्तराखंड, रिक्वरी रेट 91.3 प्रतिशत, आज मिले सिर्फ 619 संक्रमित, 2 हजार 531 अस्पतालों से घर लौटे

वन विभाग ने छतीना में बनाये गए नक्षत्र वाटिका में पौधारोपण किया। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए पौधारोपण जरूरी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, डीएफओ हिमांशु बागरी, सीडीओ डीडी पंत,एडीएम सीएस इमलाल, एसडीएम योगेंद्र सिंह,आरओ श्याम सिंह करायत हरीश खर्कवाल, सुरेंद्र नेगी, नायब तहसीलदार दीपिका आर्याआदि मौजूद थे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीयसेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में गुलाब और अन्य प्रजाति के फूलों के पौध लगाए। इस मौके पर प्रचार्य डा. अंजू अग्रवाल, डा. संजय कुमार, डा. मनोज टम्टा, डा. अनुपमा पांडे आदि मौजूद थे।

81 यूके बीएन एनससी ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में आनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें विद्यालय के कैडेटस ने प्रतिभाग किया। निकिता धामी प्रथम स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य एएमतोपाल, शंकर रौतेला आदि मौजूद थे।

कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों ने पीपल, बरगद आदि प्रजाति के पौध रोपित किए। उधर, एसडीएम सदर योगेंद्र सिंह ले द्यांगण क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस दौरान सरपंच पूरन रावल, प्रमोद मेहता आदि मौजूद थे। उधर, कपकोट के समुटी बैसानी, राजकीय महाविद्यालय, ब्लाक परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। इस दौरान वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने पौध उपलब्ध कराए।

Breaking : बागेश्वर में मात्र 07 कोरोना के नए मामले, 37 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

नगर पंचायत और वन विभाग कपकोट ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए पीपल का पौधा रोपित किया। फलदार पौधे भी लगाए गए। इस दौरान नगर पंचायत कपकोट में नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान कवीन्द्र मेहता, तनुज तिरूवा आदि मौजूद थे। विकासखण्ड कपकोट में पौधरोपण का शुभारंभ एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष पूर्व आईपीएस गणेश मर्तोलिया ने किया। इस मौके पर उन्होंने पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की भी शपथ ली। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, दयाल ऐठानी, गंगा गिरी गोस्वामी आदि थे।

Bageshwar : असहाय गरीबों व मजदूरों को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे राशन किट

Bageshwar : राज्य स्तरीय आनलाइन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बागेश्वर के उत्कर्ष प्रथम

Bageshwar : प्रदेश उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर आप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Bageshwar : फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स मानते हुए पत्रकारों को भाजयुमो ने किया सम्मानित

इंतजार खत्म : उत्तराखंड में इस तारीख को होगी स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा, 2 हजार 621 पदों पर होगी नियुक्तियां

यह क्या हुआ ? जिस पत्नी का दाह संस्कार कर घर लौटा पति वह जिंदा ​बैठी मिली, मच गया हड़कंप, पढ़िये पूरी ख़बर….

Big Breaking : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अब तक देश में 646 डॉक्टरों की मौत, आईएमए ने किया खुलासा

Uttarakhand – भयानक हादसा : सड़क से गुजर रहे लोगों के ऊपर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, कांग्रेसी नेता सहित दो की दर्दनाक मौत

Uttarakhand : कोरोना कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं सीएम तीरथ सिंह रावत ! अचानक दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं सहित पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

बड़ी ख़बर : प्रदेश में कोविड ड्यूटी वालों को छोड़ निरस्त हुआ सभी चिकित्सा कर्मियों का अटैचमेंट, सचिव ने जारी किये आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

दर्दनाक : खाई में जा गिरी हल्द्वानी जा रही कार, युवक—युवती की मौत, एक गम्भीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments