बड़ी समस्या : इन खस्ताहाल सड़कों का पुरसाहाल कोई नही ! पूर्व जिपं सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट ने सड़कों की गुणवत्ता और रखरखाव पर उठाये सवाल

0

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

यहां धारी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व नैनीताल सहकारी बैंक के निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर कड़ा रोष जाहिर करते हुए इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बरसात होते ही बहते पानी के नालों में तब्दील होने वाली इन विभागीय सड़कों का पुरसाहाल कोई नही है।

Uttarakhand : समझो कोरोना से जंग जीत गया उत्तराखंड, रिक्वरी रेट 91.3 प्रतिशत, आज मिले सिर्फ 619 संक्रमित, 2 हजार 531 अस्पतालों से घर लौटे

उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि बरसात के मौसम में जब विभागीय सड़के बदहाल हैं। जगह—जगह टूटी हुई हैं, गड्ढे हो गए हैं। उनका रखरखाव सरकार नही कर पा रही है। इन हालातों में विधायक, सांसद द्वारा बनाई जा रही सड़कों का हाल क्या होगा। जनता को यह समझना होगा। बिष्ट ने कहा कि विद्यायक सड़कों का निर्माण बिना किसी तकनीकी जानकारी के जेसीबी से करवा रहे हैं। जिससे जंगल बर्बाद हो रहे हैं और मात्र दो—तीन लाख में सड़क काट दे रहे हैं।

इंतजार खत्म : उत्तराखंड में इस तारीख को होगी स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा, 2 हजार 621 पदों पर होगी नियुक्तियां

बिष्ट ने कहा कि बरसात होते ही ये सड़कें नालों में तब्दील हो जा रही हैं। जिसमें आम आदमी का चलना मुश्किल हो रहा है और भविष्य में इन सड़कों को कोई तकनीकी विभाग नही लेगा। फिर इन सड़कों पर पुनः ग्रामीणों द्वारा श्रमदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी सवाल किया कि विधायक निधि से कटने वाली रोड पर कौन डामरीकरण और सीसी करेगा। इन सड़कों की भविष्य में जवाब देही किसकी होगी, यह स्पष्ट होना चाहिए।

यह क्या हुआ ? जिस पत्नी का दाह संस्कार कर घर लौटा पति वह जिंदा ​बैठी मिली, मच गया हड़कंप, पढ़िये पूरी ख़बर….

उन्होंने कहा कि विधायक जिस भी सड़क पर जेसीबी लगवाते हैं उस पर अपनी विधायक निधि से जेसीबी व डामरीकरण का भी पैसा अवमुक्त करें। जिससे सड़कों के किनारे नाली व कलमठ भी बन सके। जिससे पानी का रिसाव हो सके। उन्होंने शासन ने मांग करी कि बिना अनुमति के जेसीबी द्वारा रोड नही काटी जाय।

Big Breaking : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अब तक देश में 646 डॉक्टरों की मौत, आईएमए ने किया खुलासा

Uttarakhand – भयानक हादसा : सड़क से गुजर रहे लोगों के ऊपर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, कांग्रेसी नेता सहित दो की दर्दनाक मौत

Uttarakhand : कोरोना कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं सीएम तीरथ सिंह रावत ! अचानक दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं सहित पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

बड़ी ख़बर : प्रदेश में कोविड ड्यूटी वालों को छोड़ निरस्त हुआ सभी चिकित्सा कर्मियों का अटैचमेंट, सचिव ने जारी किये आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

दर्दनाक : खाई में जा गिरी हल्द्वानी जा रही कार, युवक—युवती की मौत, एक गम्भीर

ADVERTISEMENTS