HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : महज एक bridge नही तीन जनपदों की life line...

Almora News : महज एक bridge नही तीन जनपदों की life line है क्वारब पुल, क्वारब पुल की बदहाल दशा पर पालिकाध्यक्ष व्यथित, कहा “हमने वर्ष 2013 में ही कर दिया था आगाह, अब तो कम्भकरणीय निद्रा से जागे विभाग”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

गत दिनों सपोर्टिंग एंगल टूटने से क्वारब पुल के क्षतिग्रस्त होने की घटना पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने गहरी चिंता जाहिर करते हुए संबंधित विभाग से अपनी कुम्भकरणीय निद्रा से जागने की अपील की है। उन्होंने याद दिलाया कि उनके द्वारा वर्ष 2013 में ही विभाग को पत्र लिखकर इस पुल की बदहाल दशा से अवगत करा दिया गया है। इतने सालों में भी एक नया पुल नही बनाया गया। आज यह पुल अपनी आयु पूरी कर चुका है और कभी भी टूट सकता है।

ALMORA : जिले में अवैध शराब के खिलाफ साझा छापेमारी के निर्देश; डीएम बोले—कोताही नहीं होनी चाहिए; मासिक बैठक में राजस्व वादों व वसूली समेत विभिन्न मामलों की समीक्षा और दिए तत्संबंधी निर्देश

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नैनीताल तथा अल्मोड़ा सीमा पर स्थित क्वारब पुल जो अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर की लाइफ लाइन है। वहां पर स्थित पुल गत दिनों क्षतिगस्त हुआ था। जिससे इस मार्ग पर चलने वाला यातायात दिन भर प्रभावित रहा। काफी वर्षों से यह मांग की जाती रही है कि क्वारब स्थित पुल जो सम्भवतः अधीक्षण अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी, अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा के संयुक्त अधिकार में है, की यथाशीघ्र मरम्मत की जाय, लेकिन विभाग की कुम्भकरणीय निद्रा के कारण इसको आज तक नहीं देखा गया।

जिस कारण गत दिनों इसके टूटने की खबर आ गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा लगता है कि विभाग में बैठे अधिकारी इतने उदासीन हैं कि उन्हें इसकी कोई चिन्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा कार्यालय के पत्रांक संख्या 128/30–1 (2013-14) दिनांक 17 मई 2013 के द्वारा मुख्य अभियन्ता, (कुमाऊँ क्षेत्र) लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा को पत्र भेजकर उक्त पुल को ठीक करवाने या इसका पुर्ननिर्माण करवाने हेतु लिखा गया था।

फिर से बवाल, बाबा रे बाबा ! पढ़िये, हरिद्वार के covid hospitals पर क्यों भड़का IMA, सीएम व मुख्य सचिव से करेंगे यह शिकायत….

उस पत्र के उत्तर में मुख्य अभियन्ता (कुमाऊँ क्षेत्र) लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा द्वारा अपने पत्र संख्या 6061/09 याता–कु0/2013 दिनांक 23 मई 2013 के द्वारा अधीक्षण अभियन्ता प्रथम/द्वितीय/एनएच वृत लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा/नैनीताल/हल्द्वानी को पत्र लिखकर उक्त पुल की मरम्मत करने के निर्देश दिये गये थे ।

अल्मोड़ा कोरोना अपडेट : बृहस्पतिवार को 47 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यन्त ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज तक इतने वर्ष व्यतीत होने पर भी न तो प्रशासन स्तर से इस पर कार्यवाही हुई है और न ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा इसको गम्भीरता से लिया गया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता तो इस बात की है कि इस पुल के साथ ही साथ एक दूसरा पुल भी वहीं पर बन जाना चाहिए था, ताकि इस पुल का भार कम किया जा सके और वैकल्पिक मार्ग के रूप में दूसरा पुल काम में लाया जा सके।

एनएच के विभागीय अधिकारियों को समझना चाहिए कि यह ​पुल कितना महत्वपूर्ण है। सीमा की रक्षाओं पर तैनात सैनिकों के लिए भोजन सामग्री, दवाएं तथा युद्ध सामग्री भेजने के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है।

Almora : अकेले मई माह 13.53 लाख रुपया जुर्माना भर गए कोविड नियम तोड़ने वाले दोषी, 10,236 लोग पड़े पुलिस के हत्थे, जागरूकता के हर तरफ दावे, फिर भी ये हालात

Almora/Bageshwar: अल्मोड़ा में पुलिस परिवारों के बच्चों ने दिखाया हुनर का जादू, तो बागेश्वर में पुलिस परिवारों की महिलाओं ने नृत्य में बिखेरी प्रतिभा

Almora : महज एक bridge नही तीन जनपदों की life line है क्वारब पुल, क्वारब पुल की बदहाल दशा पर पालिकाध्यक्ष व्यथित, कहा “हमने वर्ष 2013 में ही कर दिया था आगाह, अब तो कम्भकरणीय निद्रा से जागे विभाग”

Almora : रेडक्रास सोसायटी की टीम ने दो अस्पतालों में मरीजों से मिल कुशलक्षेम पूछी, फेस मास्क, सेनेटाइजर व साबुन प्रदान किए

Big News : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने फूंका आंदोलन का बिगुल, हल्द्वानी—अल्मोड़ा में प्रदर्शन

Almora : ​पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के मददगार जुनून से कई जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत, खाद्यान्न, सब्जियां, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण अनवरत जारी

Someshwar News: मंडल अध्यक्ष नरेंद्र के नेतृत्व में गांव—गांव पहुंच रही भाजयुमो की टोली, मास्क, सैनिटाइजर व फल वितरण का अभियान जारी

Almora : एनएचएम कर्मियों की उपेक्षा से अल्मोड़ा जिला कांग्रेस झल्लाई; कर्मियों का हड़ताल पर जाना सरकार की हठधर्मिता व नाकामी का परिणाम—प्रवक्ता

Almora : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

CNE Special: सब्जियों की शान ‘आलू’ उत्पादन में बोरारौघाटी है नामी, आलू खुदाई शुरू, अच्छी फसल से किसानों के चेहरे खिले, चहुंओर प्रसिद्ध है बोरारौघाटी का ‘potato’

Big Breaking News : TET certificate का validity period हुआ अब Lifetime, शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जायेंगे candidate

Uttarakhand Breaking News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

घर में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, मुख्य संचालिका, 03 कॉल गर्ल्स सहित 08 गिरफ्तार, पुलिस टीम की शानदार प्लानिंग आई काम, पढ़िये पूरी ख़बर….

Uttarakhand Breaking : दून मेडिकल कालेज में ICMR COVID-19 Portal के covid data में हेरफेर, Fake corona report की गई तैयार

उत्तराखंड : सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल

बड़ी ख़बर : 08 जून के बाद मिल सकती है कोविड कर्फ्यू में ढील, चरणबद्ध खोली जायेगी बाजार, पर यह होगी शर्त…पढ़िये पूरी ख़बर

हल्द्वानी : युवती को अकेली पा मकान मालिक ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments