प्रदेश में लगे कोविड कर्फ्यू के दौरान जहां सभी जनपदों में शराब की दुकानें अग्रिम आदेशों तक बंद रखी गई हैं, वहीं शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं। हल्द्वानी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध कच्ची शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मंगल पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान घास मंडी में संदिग्धावस्था खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 50 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। जिस पर आरोपी अमित कुमार पुत्र नेम चन्द्र निवासी वार्ड नंबर 1 गांधीनगर को गिरफ्तार किया गया है।
इधर मुखानी थाना पुलिस ने भी एक तस्कर को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक खोखे से शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने तस्कर के पास से 35 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार निवासी नाथुपर पाडली लामचौड़ बताया है।
उधर खेड़ा चौकी पुलिस ने भी गश्त के दौरान संदिग्धावस्था में घूम रहे युवक को दबोच लिया। उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। शराब तस्करी के इस आरोपी गोविन्द सिंह पुत्र स्व. रामू सिंह निवासी बागजाला गौलापार ने बताया कि वह उक्त कारोबार को लंबे समय से अंजाम देता चला आ रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।