HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जून की पहली बारिश ने खोली जल संस्थान के शुद्ध...

Bageshwar News: जून की पहली बारिश ने खोली जल संस्थान के शुद्ध पेयजल की पोल, घरों में पहुंचा गंदा पानी, परेशान लोगों ने व्यवस्था को कोसा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जून माह की पहली बारिश में ही यहां नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे भारी मात्रा में सिल्ट बहकर आ रही है और इस सिल्ट ने जल संस्थान की शुद्ध पेयजल वितरण की पोल खोल दी है। गुरुवार को लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई होती रही। लोग शुद्ध पानी के लिए तरस गए। जो पानी नलों से घरों तक पहुंच रहा है, वह बिल्कुल भी पीने लायक नहीं है। अब लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। उन्होंने विभाग से अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

Breaking : बागेश्वर में आज 16 नये कोरोना संक्रमित प्रकाश में आए, 123 मरीज हुए स्वस्थ

गत बुधवार की शाम जिले में जमकर बारिश हुई। इसके बाद सरयू समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया। गुरुवार को जल संस्थान ने लोगों के घरों में पानी सप्लाई की, लेकिन पानी बहुत ही गंदा आ रहा था। इस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान ने जो पानी घरों तक पहुंचाया है वह पीने लायक नहीं है। इससे पीलिया, डायरिया के अलावा त्वचा रोग को दावत दे रहा है।

Bageshwar : निरीक्षण में डामर की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली तो खफा हो गए विधायक, अफसरों को फोन लगाकर दिए सुधार के निर्देश, कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया जायजा

विभाग की जिम्मेदारी है कि वह लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाए। जो पानी घरों में आया है वह किसी गधेरे के पानी से कम नहीं है। लोगों ने विभाग से अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने के साथ ही पिल्टर किया पानी घरों तक पहुंचाने की मांग की है। इधर, जलसंस्थान के प्रभारी ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि शहर में कुछ स्थानों में ग्रेविटी का पानी आता है वह थोड़ा गंदा है, जबकि पंपिग योजना का पानी साफ है। बारिश के कारण पंप में भी सिल्ट भर जाता है। इस कारण परेशानी हो रही है।

Bageshwar : विद्युत संविदा श्रमिक भी गुर्राए, बोले—वेतन नहीं तो काम नहीं, तीसरे दिन भी हड़ताल पर अडिग

Bageshwar : कत्यूरघाटी के पच्चीसी गांव में 22 घण्टे बाद वापस लौटी गई बिजली, लचर व्यवस्था ग्रामीणों में पनपा है खासा आक्रोश

Bageshwar : एबीवीपी का चला मिशन आरोग्य रक्षक अभियान, तो भाजयुमो ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ की थीम लेकर चला

Bageshwar : आंदोलन पर अडिग एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवा चरमराई, युकां ने किया आंदोलन का समर्थन

Bageshwar : कोरोनाकाल में जमकर ली ड्यूटी और मानदेय तीन महीनों से लटकाया, अब जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी से लगाई गुहार

Bageshwar : जून की पहली बारिश ने खोली जल संस्थान के शुद्ध पेयजल की पोल, घरों में पहुंचा गंदा पानी, परेशान लोगों ने व्यवस्था को कोसा

Bageshwar : लोनिवि की अनदेखी से थुणाई-मिहीनिया सड़क का मलबा खेतों में भरा, फसलों को नुकसान, काश्तकारों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

Big Breaking News : TET certificate का validity period हुआ अब Lifetime, शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जायेंगे candidate

Uttarakhand Breaking News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

फिर से बवाल, बाबा रे बाबा ! पढ़िये, हरिद्वार के covid hospitals पर क्यों भड़का IMA, सीएम व मुख्य सचिव से करेंगे यह शिकायत….

घर में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, मुख्य संचालिका, 03 कॉल गर्ल्स सहित 08 गिरफ्तार, पुलिस टीम की शानदार प्लानिंग आई काम, पढ़िये पूरी ख़बर….

Uttarakhand Breaking : दून मेडिकल कालेज में ICMR COVID-19 Portal के covid data में हेरफेर, Fake corona report की गई तैयार

उत्तराखंड : सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल

बड़ी ख़बर : 08 जून के बाद मिल सकती है कोविड कर्फ्यू में ढील, चरणबद्ध खोली जायेगी बाजार, पर यह होगी शर्त…पढ़िये पूरी ख़बर

हल्द्वानी : युवती को अकेली पा मकान मालिक ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments