किच्छा। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के रुद्रपुर मार्ग स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और देश के विकास में श्री नेहरू के योगदान कोई याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

देखिए पूरा VIDEO

नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा तथा प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को नई पहचान दिलाने का काम किया और देश के विकास में उनके योगदान को देश की जनता हमेशा याद रखेगी। इस मौके पर युवा कांग्रेसी नेता बंटी पपनेजा, नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी, नवीन सिंह, ब्रह्मानंद, कमलेश दुबे आदि मौजूद थे।

