देश में दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी, संक्रमितों की संख्या 1.50 लाख के पार

0

नई दिल्ली। देश में पिछले दो दिन में संक्रमण के नये मामलों की संख्या में आंशिक कमी और लगभग 4000 लोगों के रोगमुक्त होने से जहां थोड़ी राहत मिली है, वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 6387 नये मामले सामने आने से देश में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 1.50 लाख के पार पहुंच गई है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

भारत इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में दुनिया भर में 10वें स्थान पर है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 6387 नये मामले दर्ज किये गये हैं तथा 170 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इस अवधि में 3935 लोग ठीक भी हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इससे 151767 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4337 लोगों की मौत हुई है। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 83004 सक्रिय मामले हैं। इससे एक दिन पहले 6535, सोमवार को 6977 और रविवार तथा शनिवार को क्रमश: 6767 और 6654 नये मामले सामने आये थे।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें!
Click Now

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस राज्य में कोरोना ने बहुत कहर बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2091 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54758 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1792 लोगों की मौत हुई है तथा 16954 इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं।

सीएनई मीडिया हाउस के कैश प्राइज प्रतियोगिता घर बैठे जीतो का पांचवां सवाल देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS