HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : फांसी के फंदे पर झूल गई मां—बेटी, मौत, मौके...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : फांसी के फंदे पर झूल गई मां—बेटी, मौत, मौके से मिला बिटिया का सुसाइड नोट, लिखा था ‘आई लव यू पापा’

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

देहरादून। यहां देहरादून के डोईवाला क्षेत्र अंतर्गत हर्रावाला में एक मां—बेटी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंखे पर लटके उनके शव उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को करबी 2 बजे पुलिस एक सूचना पर बद्रीश विहार मियावाला में पहुंची। जहां उसने पाया कि बाला देवी 45 साल और उसकी बेटी सोनाली 17 साल पंखे पर लटके हुए हैं। इस मौके पर मृतका के पति महेश पासवान और भाई राजकुमार से आवश्यक पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने एक चुन्नी लगाकर फांसी का फंदा बना आत्महत्या की। दरवाजा चूंकी भीतर से बंद था अतएव तोड़कर दाखिल होना पड़ा।

मौके पर महेश की पुत्री सोनाली के हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने पापा को संबोधित किया है। वहीं इस मामले में किसी को भी दोषी नही मानने की अपील की है।

चौकी इंचार्ज अजय रावत ने बताया कि युवती ने सुसाइड नोट में आई लव यू पापा भी लिखा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : फांसी के फंदे पर झूल गई मां—बेटी, मौत, मौके से मिला बिटिया का सुसाइड नोट, लिखा था ‘आई लव यू पापा’

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना की स्थिति में सुधार, आज मिले 2071 नए केस, 7051 मरीज हुए डिस्चार्ज

उत्तराखंड में सख्त हुए कोरोना कर्फ्यू के नियम, विस्तार से पढ़े Full SOP

Big Breaking : इंसान में पाया गया छिपकली व गिरगिट वाला येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद नई बला, देश में पहला मामला

Breaking: मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त बार्ज में बागेश्वर जिले के दो युवक, एक का शव मिला और दूसरा लापता, अपने घर का इकलौता चिराग था मृतक

Uttarakhand : महिला जिसे समझ रही थी रिश्ते का भाई, वह साइबर ठग निकला, खाते से साफ हुए 70 हजार

Uttarakhand : प्रदेश में 01 जून तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ़्यू , दुकानों की खुलने की अवधि बढ़ी, पढ़िये आदेश में क्या है नया….

कोरोना संक्रमित बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी का निधन, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments