HomeBreaking NewsBreaking News : सभी अस्पतालों को प्रतिदिन देने होंगे कोरोना से हो...

Breaking News : सभी अस्पतालों को प्रतिदिन देने होंगे कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े, दोबारा जारी हुए सख्त निर्देश, बहुत देर से मिली 355 मौतों की डिटेल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

देहरादून। राज्य के कई अस्पताल मौतों के आकड़े देने में देरी कर रहे हैं। जिस वजह से कोरोना से हो रही मौतों की सही तस्वीर ही सामने नही आ रही है। प्रदेश में 355 मौतें हैं, जिनका ब्यौरा काफी बाद में आया है। जिससे नाराज शासन ने अब सभी अस्पतालों को होने वाली मौतों की जानकारी उसी दिन देने के सख्त निर्देश जारी कर दिये हैं।

स्वास्थ्य सचिव अमि​त नेगी ने कहा कि सभी अस्पतालों को मरीजों की मौत के आंकड़े उसी दिन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जारी कर दी गई है। यदि किसी जनपद से आंकड़ों में देरी होती तो संबंधित डीएम से भी सवाल किया जायेगा।

Breaking News : सभी अस्पतालों को हर दिन देने होंगे कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े, दोबारा जारी हुए सख्त निर्देश, बहुत देर से मिली 355 मौतों की डिटेल

ज्ञात रहे कि राज्य के अधिकांश सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े हर दिन अपडेट नहीं कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से हर दिन अस्पतालों की ओर से बैकलॉग आंकड़े भेजे जा रहे हैं।

इससे पूर्व भी स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल अधीक्षकों को मौत के आंकड़े उसी दिन न भेजने पर मुकदमे की चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद कई अस्पताल लापरवाही बरत रहे हैं।

राजस्थान के दो जिलों में लगभग 21 दिनों के भीतर 600 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित, तीसरी लहर की दस्तक का अंदेशा, देश भर में आंकड़े जुटाने की जरूरत….

इधर यह बात सामने आई है कि राज्य में 355 मौतों का आंकड़ा सामने आ चुका है। ये सभी मौतें अप्रैल-मई के शुरू के दिनों की हैं। पहले अस्पतालों की ओर से बताया ही नहीं जा रहा था। लेकिन, जब दबाव बढ़ा तो अस्पतालों ने आंकड़े देने शुरू कर दिए।

अल्मोड़ा : आंखे पथरा गई साहेबान से मदद के इंतजार में, फिर लॉकडाउन में घर लौटे युवाओं ने खुद ही बना दी डेढ़ किमी सड़क, अतिवृष्टि के नुकसान में भी झांकने नही आया कोई सरकारी नुमाइंदा….

हल्द्वानी शहर में बने है 43 कंटेनमेंट जोन

हाईस्कूल—इंटर की छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया कोचिंग के बहाने छेड़खानी का आरोप, डीजी के आदेश पर सीईओ ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण, हड़कंप

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments