उत्तराखंड अब कोरोना से शायद जल्द ही जंग जीत जायेगा। यहां निरंतर नए संक्रमितों व मौतों का आंकड़ा कम होता जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
बीते 24 घंटों में यहां 3 हजार 50 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 53 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी एक्टिव केस 54 हजार 735 हैं। 6 हजार 173 लोगों ने आज कोरोना से जंग जीत ली है।
स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 716, यूएस नगर 537, हरिद्वार में 364, टिहरी गढ़वाल में 276, नैनीताल में 224, पिथौरागढ़ में 182, रुद्रप्रयाग में 178, चमोली में 161, पौड़ी में 144, उतरकाशी में 96, चंपावत में 73, बागेश्वर में 45 नए मरीज मिले है।
अन्य जनपदों का हाल आप नीचे दी गई रिपोर्ट में देख सकते हैं —
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।