HomeUttarakhandAlmoraAlmora : Sdrf ने गोद लिये गांव बल्टा और माट में किया...

Almora : Sdrf ने गोद लिये गांव बल्टा और माट में किया सेनेटाइजेशन, ग्रामीणों को बांटे गये Masks and Sanitizers

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) सरियापानी अल्मोड़ा की टीम ने आज गोद लिये गांव बल्टा और माट में कोरोना संक्रमण नियंत्रण के अभियान के तहत Sanitation का कार्य किया।

इस दौरान ग्रामीणों को मास्क व सेनिटाइजर भी वितरित किये गये। साथ ही नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अपनाये जाने वाले सुरक्षा साधनों की जानकारी भी दी।

Breaking : अल्मोड़ा में आज शनिवार को मिले 127 नए संक्रमित

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर बालम सिंह बजेली ने आम जनता से आग्रह किया कि यदि गांव में कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो आइसोलेशन के दौरान कोई भी दिक्कत होती है तो वे लोग नि:संकोच उनसे संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर टीम ने गांवों में Infected लोगों के हाल—समाचार भी जाने और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कुछ के पास दवाई नही होने पर दवा की किट भी वितरित की गई। एसडीआरएफ का यह अभियान डीआईजी एसडीआरएफ और कमांडेंट के निर्देशों पर संचालित किया जा रहा है।

उत्तराखंड, अच्छी ख़बर : नए संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट, मरने वालों की भी संख्या कम, 8 हजार 164 लोगों ने जीत ली कोरोना से जंग

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मिशन हौसला के तहत राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने प्रदेश के 20 गांवों को गोद लिया है। इसके तहत इन गांवों में कोविड से सुरक्षा के कामों को अंजाम दिया जा रहा है।

रोचक : यहां सरेआम बिकी Corona की जादुई ‘आयुर्वेदिक दवा’ ! दस हजार से अधिक की उमड़ पड़ी भीड़ और खत्म हो गया पूरा stock, रोकने के बजाए दवा पर Research करने में जुटा है सरकारी अमला….

डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि शुरूआती चरण में गढ़वाल के 14 और कुमाऊं के छह गांवों को गोद लिया गया है। इन्हें एसडीआरएफ का सुरक्षा कवच दिया जा रहा है।

अब उत्तराखंड में भी Black fungus माहमारी घोषित, शासन ने जारी किये दिशा-निर्देश, अब तक हो चुकी हैं 05 मौतें

Uttarakhand : सोशल मीडिया पर चल रहा गंदा खेल ! Honey trapping से रहें सावधान, अंजान महिला से दोस्ती पड़ सकती है भारी

Delhi में अचानक रोक दिया गया 18 प्लस का टीकारण, बोले केजरीवाल खत्म हो गई केंद्र से भेजी डोज

उत्तराखंड : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू, इस Hospital में तैयार हुआ बच्चों के लिए 55 Oxygen bed hospital, 90 बेड बढ़ाने पर चल रहा काम

कोरोना की दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों की मौत – IMA

बड़ी ख़बर : कोरोना मरीजों के Life-saving के रूप में बहु प्रचारित ‘रेमडेसिवर’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया Protocol list से बाहर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments