सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में गांव—गांव तक कोरोना पैर पसारते जा रहा है। एक के बाद एक गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो रहे हैं। इस क्रम में अब 05 और गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके हैं। जहां आवाजाही के साथ ही कई चीजों पर प्रतिबंध लागू हो गए हैं।
उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि तहसील अल्मोड़ा के ग्राम हवालबाग एवं ग्राम बिरौड़ा में विगत दिनों कई व्यक्तियों की कोविड जांच के बाद कई लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। इसके अलावा तहसील सोमेश्वर के ग्राम चनोली में 32 व्यक्तियों एवं तहसील सोमेश्वर के ही ग्राम लखनाड़ी में 22 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है।
जिससे इन गांवों में संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। इस बात को ध्यान में रखकर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हवालबाग की संस्तुति के आधार पर इन गांवों को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया है। जहां आवाजाही प्रतिबंधित हो गई है और कई शर्तें लागू हो गई हैं।
उधर उप जिलाधिकारी सल्ट खुमाड़ ने बताया कि सल्ट ब्लाक के भौनखाल के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र बड़ेत में निवासरत 11 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई है। ऐसे में वहां संक्रमण बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भौनखाल की संस्तुति के आधार पर इस ग्राम माइक्रो कन्टेन्मेट जोन घोषित किया है। जहां आवाजाही निषिद्ध कर दी गई है और कंटेनेमेंट जोन की शर्ते अग्रिम आदेशों तक प्रभावी हो गई हैं।
- 22 किमी सड़क का लक्ष्य, बिफरे डीएम ललित मोहन रयाल !तीन अभियंताओं पर कार्रवाई की तलवार सीएनई रिपोर्ट, नैनीताल। जनता के विकास के नाम पर योजनाएं बनती हैं, बजट आवंटित… Read more: 22 किमी सड़क का लक्ष्य, बिफरे डीएम ललित मोहन रयाल !
- SP को ऑफिस में घुसकर मारी गोली, हमलावर निकला उनका ही ड्राइवर; मचा हड़कंप !खून से लथपथ कुर्सी पर मिले अधिकारी CNE REPORTER, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शनिवार को एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने… Read more: SP को ऑफिस में घुसकर मारी गोली, हमलावर निकला उनका ही ड्राइवर; मचा हड़कंप !
- आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का उत्तरी कमान में शानदार प्रदर्शन, तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से बढ़ाया जिले का गौरवकक्षा दसवीं की सीबीएसई परीक्षा में उत्तरी कमान में प्रथम स्थान प्रधानाचार्य सुशील जोशी और शिक्षिका माया जोशी भी सम्मानित… Read more: आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का उत्तरी कमान में शानदार प्रदर्शन, तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से बढ़ाया जिले का गौरव
- नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी ने सराही उत्कृष्ट सेवाएंCNE REPORTER, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल से स्थानांतरित होकर अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे छह पुलिस निरीक्षकों के… Read more: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी ने सराही उत्कृष्ट सेवाएं
- वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल में यातायात व्यवस्था रहेगी सख्त, दो दिन लागू रहेगा डायवर्जन प्लानभारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, निजी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था टैक्सी और दोपहिया… Read more: वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल में यातायात व्यवस्था रहेगी सख्त, दो दिन लागू रहेगा डायवर्जन प्लान
































