HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : चौघानपाटा के करीब क्वारंटीन सेंटर खुलने से दहशत में लोग,...

अल्मोड़ा : चौघानपाटा के करीब क्वारंटीन सेंटर खुलने से दहशत में लोग, पालिकाध्यक्ष ने जताया कड़ा ऐतराज, कहा रिहायशी इलाके से हटायें सेंटर….

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। यहां नगर के रिहायशी इलाकों के नजदीक क्वारंटीन सेंटर बनाये जाने का तीव्र विरोध हो रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि यहां चौघानपाटा स्थित सुनीता होटल में क्वारंटीन सेंटर बनाये जाने से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के साथ रिहायशी काॅलोनी और मकान भी सटे हुए हैं, जिससे वहां आसपास रह रहे नागरिकों में भय व्याप्त है। यहीं जिला पंचायत अध्यक्ष का आवास व जिला पंचायत की आवासी काॅलोनी तथा गैस आफिस और सैनिक कल्याण बोर्ड का भी कार्यालय, समाचार पत्र का कार्यालय, तल्ला जोशी खोला और चौघानपाटा का रिहायशी इलाका है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि इन क्वारंटिन सेंटरों को गैर रिहायशी इलाकों में खोलना चाहिए और वहीं पर प्रवासियों के रहने, भोजन, बिस्तर पानी आदि की पूरी व्यवस्था की जानी चाहिए। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का कहना है कि रिहायशी इलाकों में क्वारंटीन सेंटर बनाने से संक्रमण फैलने का भय व्याप्त हो गया हैं। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन किए गए प्रवासी भी बेरोकटोक घूम रहे है। जिस कारण स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments