सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
तहसील कपकोट के भराड़ी में हुई चोरी की घटना के खुलासा करते हुए पुलिस ने कपकोट पुल बाजार में एक महीने पहले हुई चोरी का भी खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। दोनों की खोजबीन चल रही है। दो दिन में दो चोरी की घटना का खुलासा करने के बाद क्षेत्र के लोगों का खाकी पर भरोसा बढ़ा है। चोरों के हौंसले भी पस्त हुए हैं।
मालूम हो कि गत दिनों चोरों ने भराड़ी में एक फोटो स्टूडियो में सेंधमारी कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। इस घटना के बाद व्यापार मंडल ने पुलिस को तीन दिन में खुलास करने की चुनौती दी थी। इतना ही नहीं आंदोलन की भी धमकी दी थी। पुलिस ने दूसरे दिन ही घटना का खुलासा कर चार युवकों को गिरफ्तार कर माल भी बरामद कर लिया। एक दिन बाद पुलिस ने कपकोट पुल बाजार में एक महीने पहले कॉस्मेटिक की दुकान में हुई चोरी का भी खुलासा किया है। इस मामले में राहुल ऐठानी पुत्र कुंदन सिंह ऐठानी निवासी बमसेरा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी खोजबीन चल रही है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया है।
- उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती
- सऊदी अरब के ऑयल रिफाइनरी पर ईरान का ड्रोन हमला !
- सीढ़ियों से गिरे युवक की जिंदगी दांव पर, आर्थिक तंगी से रुका ऑपरेशन
- पूरन सिंह बिष्ट बने उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य स्थायी अधिवक्ता
- सल्ट: चिमटा खाल बेंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, दो घायल
- परचून की दुकान में चल रहा था अवैध ‘मयखाना’, दुकानदार गिरफ्तार
- बागेश्वर : युवा अधिवक्ता प्रभात कांडपाल को राज्य सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- झूतिया गांव में गुलदार की दस्तक से हड़कंप, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
- DSA नैनीताल की कार्यकारिणी का विस्तार: मनोज जोशी ने की नई टीम घोषित
- शिक्षा संस्थानों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी :सरिता आर्य

