BAGESHWER NEWS: चोर पकड़ कर जेल भेजा, चोरी की घटना के खुलासे का दावा

0
सांकेतिक फोटो

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
तहसील कपकोट के भराड़ी में हुई चोरी की घटना के खुलासा करते हुए पुलिस ने कपकोट पुल बाजार में एक महीने पहले हुई चोरी का भी खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। दोनों की खोजबीन चल रही है। दो दिन में दो चोरी की घटना का खुलासा करने के बाद क्षेत्र के लोगों का खाकी पर भरोसा बढ़ा है। चोरों के हौंसले भी पस्त हुए हैं।


ADVERTISEMENTS

मालूम हो कि गत दिनों चोरों ने भराड़ी में एक फोटो स्टूडियो में सेंधमारी कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। इस घटना के बाद व्यापार मंडल ने पुलिस को तीन दिन में खुलास करने की चुनौती दी थी। इतना ही नहीं आंदोलन की भी धमकी दी थी। पुलिस ने दूसरे दिन ही घटना का खुलासा कर चार युवकों को गिरफ्तार कर माल भी बरामद कर लिया। एक दिन बाद पुलिस ने कपकोट पुल बाजार में एक महीने पहले कॉस्मेटिक की दुकान में हुई चोरी का भी खुलासा किया है। इस मामले में राहुल ऐठानी पुत्र कुंदन सिंह ऐठानी निवासी बमसेरा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी खोजबीन चल रही है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें