HomeBreaking NewsBig Breaking, Haldwani : ग्रामीण को उठा ले गया ले गया बाघ,...

Big Breaking, Haldwani : ग्रामीण को उठा ले गया ले गया बाघ, झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

यहां गौलापार में आज मवेशियों को जंगल में चराने गये ग्रामीण को बाघ ने उठा लिया। काफी देर बाद उनकी लहूलुहान लाश एक झाड़ियों से बरामद हुई। घटना के बाद से क्षेत्र में जबरदस्त दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह गौलापरा के जीतपुर कैक्वाल निवासी चरन सिंह सम्मल (60 वर्ष) ​पास के ही किशनपुर रेंज के प्रातपपुर प्रतापपुर जंगल में मवेशियों को चराने के लिए गये थे। दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दो साथियों के साथ मवेशियों को घर वापस लेने गए दोबारा गये।

इसी बीच चनर सिंह पर अचानक एक बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई।

उनके साथ आये सुरेश सिंह व जीवन सिंह इसके बाद से उन्हें काफी देर तक ढूंढते रहे। फिर आधे घंटे बाद चनर सिंह की लहूलुहान लाश एक झाड़ियों में पड़ी मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर घटना के बाद से क्षेत्र में जबरदस्त दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने शासन—प्रशासन से बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।

इधर घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 5 हजार 34 नए संक्रमित, 188 की मौत

BAGESHWER BREAKING: होराली गांव में मृत मिला गुलदार, पोस्टमार्टम के बाद शव जलाया, आपसी संघर्ष में मौत का अंदेशा

Job Alert : Indian Coast Guard में अपर डिवीजन क्लर्क के लिए भर्तियां, 75 पदों के लिए 28 जून तक करें आवेदन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments