HomeCNE Specialहारिये न हिम्मत : कोरोना काल की सबसे खूबसूरत तस्वीर, नवजात बच्ची...

हारिये न हिम्मत : कोरोना काल की सबसे खूबसूरत तस्वीर, नवजात बच्ची ने खिलखिलाते हुए जीती कोरोना से जंग

ADVERTISEMENTS

कोरोना काल में महज 26 दिन की इस नवजात बच्ची ने आज पूरे देश को कोरोना काल में जीने की अद्भुत कला सिखा दी है। संक्रमण की चपेट में आने के बाद इस नवजात बच्ची ने रो—रोकर नही खिलखिलाते हुए पूरे 18 दिन बाद कोरोना से जंग जीती है।

शायद, कोरोना की इस दूसरी लहर में आपको हौंसले की जरूरत है, तो बिना किसी संकोच के इस नवजात की राह पर चल पड़ें।

दरअसल, जीत की यह कहानी मेरठ की 26 दिन की नन्ही जान निकिता की है, जो जन्म लेते ही निमोनिया से ग्रसित हो गई। फिर जब जांच करवाई तो इसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई।

ऐसे में वही हुआ, जो होता आया है। परिवार के सदस्य रोने लगे और उम्मीद उन्होने छोड़ दी, लेकिन जय हो इस नन्ही सी जान की जो वेंटिलेटर में आराम से लेट गई और उसने कोई प्रतिक्रिया नही दी।

National : चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ ने शुरू कर दी तबाही, कर्नाटक में 04 मौतें, मुंबई में भी खतरा, शिफ्ट किये गये कोविड मरीज, गृहमंत्री ने बुलाई आपतकालीन बैठक

इसके बाद इस नन्ही प्यारी सी जान को वेंटिलेटर पर रखा गया। फिरऑक्सीजन थैरेपी दी गई। रेमेडेसिवर के इंजेक्शन भी देने पड़े। स्टेरॉयड तक दिए गए। आखिरकार 18 दिन अस्पताल में रहने के बाद शनिवार को बच्ची खिलखिलाती हुई अपनी मां की गोद में आई।

चिकित्सकों ने भी बहुत बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि इस बच्ची की खिलखिलाहट कोरोनाकाल में सबसे बड़ी खुशी की तस्वीर है।


यह थी पूरी कहानी…..
आपको बता दें कि यह बच्ची उत्तर प्रदेश के हापुड़ में इंद्रलोक कॉलोनी की सर्वेश की है। जिसे उसने गत 01 अप्रैल को जन्म दिया था। जन्म के 26वें दिन ही बच्ची को निमोनिया हो गया। चिकित्सकों ने पहले इस बच्ची का सामान्य उपचार किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर सर्वेश अपनी बच्ची को लेकर मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल पहुंचीं। वहां नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

नवजात के दोनों फेफडों में गंभीर संक्रमण था। जिसके कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। बच्ची का इलाज करने वाले वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित उपाध्याय ने बताया कि बच्ची को सांस बिल्कुल नहीं आ रही थी। उसे हफ्ते भर तक वेंटिलेटर पर रखा गया।

Job Alert : Indian Coast Guard में अपर डिवीजन क्लर्क के लिए भर्तियां, 75 पदों के लिए 28 जून तक करें आवेदन

​इन चिकित्सकों को भी सलाम !
डॉ. अमित के मुताबिक वेंटिलेटर पर भी बच्ची की हालत में जब कुछ सुधार नही हुआ तो सब चिंतित हो गई। इसका ऑक्सीजन लेवल 50 पर था। अतएव इसे ऑक्सीजन थैरेपी दी गई। जिससे बहुत फायदा हुआ। ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए दवाएं दी गईं। रे‌मिडिसिविर, हैवी एंटीबायटिक और स्टेरॉयड भी दिए। आखिरकार यह नन्ही जान 18 दिन में बिल्कुल स्वस्थ हो गई।

मां के आंचल की छांव में मनमोहक खिल​खिलाहट ने जीत लिया दिल
यह नन्ही जान जैसे ही मां की गोद में पहुंची तो खिलखिला कर ऐसे हंसी कि सबकी निगाहें इसी पर टिक गई। मां की गोद में अब यह पूरी तरह स्वस्थ है और इसे सिर्फ अपनी हिम्मत और मासूम खिलखिलाहट की बदौलत नया जीवन मिला है।

Breaking News : अल्मोड़ा में Covid Patient में देखे गये ‘Black fungus’ जैसे लक्षण, जांच रिपोर्ट हायर सेंटर भेजी

Almora Breaking : नगर के व्यापारी की माता सहित दो महिलाओं की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments