HomeUttarakhandAlmoraधर्म जागरण समन्वय विभाग के पदाधिकारियों ने नेपाली मजदूरों को बांटें खाद्यान...

धर्म जागरण समन्वय विभाग के पदाधिकारियों ने नेपाली मजदूरों को बांटें खाद्यान पैकेट, मास्क व नकद धनराशि

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। धर्म जागरण समन्वय विभाग (कुमाऊँ क्षेत्र) अल्मोडा के पदाधिकारियों के सहयोग से कोविड-19 (कोरोना संक्रमण) में बचाव हेतू तन, मन, धन से लगातार अपना योगदान किया जा रहा है। आज अल्मोडा धार की तूनी में दर्जनों नेपाली मजदूरों को राशन पैकेट, नकद रुपये व मास्क वितरण किये गये। संगठन के द्वारा ढाई माह से लगातार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं। अभी तक करीब 3 हजार मास्क, 500 सेनिटाइजर वितरित किये जा चुके हैं तथा कई क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर, हाइड्रोसिल का छिड़काव भी किया गया है। श्रमिकों आदि को भोजन पैकेट वितरण भी वितरण किये जा रहे हैं। धर्म जागरण समन्वय विभाग के अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए नकद योगदान जिला आपदा कोष में जमा करवाया। इन जनहित कार्यों में अरविंद चन्द्र जोशी परियोजना विभाग प्रमुख कुमाऊँ क्षेत्र, पंडित कैलाश चन्द्र भट्ट धर्म जागरण सांस्कृतिक प्रमुख कुमाऊँ क्षेत्र, सुनील कुमार प्रचार प्रमुख, दीपक वर्मा जिला सयोजक, प्रोफेसर आराधना शुक्ला जिला संयो​जिका मातृ शक्ति, नगर संयोजक मनोज सिंह पवार, नगर सह-संयोजक गिरिराज साह आदि ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments