Haldwani: ADM ने दस्तावेज लेखन में गड़बड़ी पर लिया एक्शन, अधिकारियों को भेजा नोटिस
उत्तराखंड में अब covid curfew के दौरान सभी राशन की दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक खोली जायेंगी।
ADVERTISEMENTS
सरकार ने यह फैसला कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर लिया है।
मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से समस्त जिलाधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि कल यानी 14 मई से 18 मई तक प्रदेश में समस्त सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक ही खोली जायेंगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आदेश के तहत सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानें covid curfew के चलते बंद कर दी गई थीं, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।