HomeBreaking NewsBig Breaking : दिल्ली के Saroj Hospital में एक साथ 80 डॉक्टर...

Big Breaking : दिल्ली के Saroj Hospital में एक साथ 80 डॉक्टर कोरोना संक्रमित, वरिष्ठ सर्जन की मौत, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी ख़बर आ रही है। यहां एक अस्पताल में एक साथ 80 चिकित्सक कोरोना से संक्रमित हो गये हैं, वहीं एक डॉक्टर की कोरोना से मौत भी हो गई है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार सरोज अस्पताल दिल्ली के सरोज अस्पताल में एक साथ इतने डॉक्टरों के संक्रमित होने के बाद अब सभी ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए चिकित्सकों में से 12 अस्पताल में भर्ती हैं वहीं बाकी सभी को होम क्वारनटीन किया गया है। वहीं सबसे दु:खद यह है कि कोरोना के कारण अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ. एके रावत की मौत हो गई है।

Almora Breaking : निर्दयी कोरोना ने आज फिर ले ली छह जानें, एक नगर क्षेत्र की महिला भी शामिल

ज्ञात रहे कि राजधानी में लगातार नए मामलों और मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। यही कारण है कि पिछले करीब तीन हफ्ते से दिल्ली में लॉकडाउन लगा हुआ है और एक हफ्ते के लिए और भी बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में बीते दिन भी 13 हजार से अधिक नए केस आए, जबकि 273 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में इस वक्त 86 हज़ार के करीब एक्टिव केस हैं।

Haldwani : पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर, चालक की मौत

दिल्ली के अस्पताल में हुए इस कोरोना विस्फोट से यह साफ हो चुका है कि सारी सावधानियां बरतने, लगातार पीपीई किट पहनने के बावजूद जब डॉक्टर तक संक्रमण से नही बच पा रहे तो जो लोग कोविड गाइडलाइंस का अनुपालन नही कर रहे उनका जीवन कितने खतरे में है।

लालकुआं ब्रेकिंग : देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग खंडित, बाहर फेंका मिला, तनाव, तहकीकात में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू : पढ़े नए आदेशों के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments