HomeUttarakhandAlmoraघर वापसी : अल्मोड़ा से 88 मजदूर 04 बसों से उत्तर प्रदेश...

घर वापसी : अल्मोड़ा से 88 मजदूर 04 बसों से उत्तर प्रदेश भेजे

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। लंबे समय से लॉकडाउन के दौरान यहां फंसे मजदूरों को उनके मूल प्रदेश भेजे जाने की कवायत चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा आज उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 88 मजदूरों को 04 बसों के माध्यम से जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न स्थानों से उनके गन्तव्य को रवाना किया गया जिसमें लखीमपुर 12, बरेली व मुरादाबाद के 11-11, रामपुर 06, पीलीभीत 08, बिजनौर व अलीगढ के 5-5, गाजियाबाद 04, लखनऊ व प्रतापगढ़ के 3-3, कासगंज, कानुपर, कुशीनगर, श्रावस्ती, सुल्तापुर, गाजीपुर के 2-2, बलिया, बहराईच, हरदोई, देवरिया, जौनपुर, अयोध्या, गोरखपुर एवं गौतमबुद्ध के 01-01 मजदूर शामिल थे। सभी व्यक्तियों का विधिवत रूप में स्वास्थ परीक्षण एवं भोजन उपलब्ध कराने के उपरान्त उन्हें उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया। इन व्यक्तियों को रवाना करने से पहले उन्हें सोशल डिस्टेंसिल आदि के बारे में जानकारी देते हुए निर्धारित एसओपी के अनुरूप बसों के माध्यम से भेजा गया। इन मजदूरों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह को भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments