HomeUttarakhandAlmoraBREAKING NEWS: अब गांवों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना रहा कोरोना, अल्मोड़ा...

BREAKING NEWS: अब गांवों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना रहा कोरोना, अल्मोड़ा जिले के चार और गांव बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
​अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमण की चपेट में गांव—गांव आते जा रहे हैं। कोरोना वायरस महज गांवों तक पहुंचा ही नहीं है, बल्कि उसने दबदबा बनाकर गांवों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना डाला है। आज जिले में चार और गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके हैं। ये गांव हैं सल्ट खुमाड़ तहसील के नैकणा व मैठानी तथा द्वाराहाट तहसील के ग्राम पाली व नाईखोला। इन गांवों में अधिसंख्य कोरोना संक्रमित ​पाए गए हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

रंगीन मिजाज व्यापारी पुत्र के बुलावे पर Bangkok से आई call girl की Corona से मौत, हड़कंप, अब Contact history तलाश रही पुलिस

उप जिलाधिकारी सल्ट खुमाड़ शिप्रा जोशी पाण्डेय ने बताया कि गत​ 7 मई को सल्ट ब्लाक अंतर्गत ग्राम मैठानी में निवासरत 12 व्यक्तियों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इसके अलावा गत 7 मई को ही ग्राम नैकणा में निवासरत 17 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इन व्यक्तियों को वर्तमान में होम आईसोलेट किया गया है। एसडीएम शिप्रा ने नायब तहसीलदार सल्ट खुमाड़ की संस्तुति के आधार पर ग्राम मैठानी एवं ग्राम नैकणा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

Corona Breaking : अल्मोड़ा में बेकाबू कोरोना, आज 331 नए केस, 69 नगर क्षेत्र में संक्रमित, अब तक 67 लोगों की हो चुकी है मौत

उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम मैठानी के पूरब के ग्राम पाली धनियाल सरहद मिलान, पश्चिम में बस स्टाफ मैठानी, उत्तर के ग्राम थात तराड़ सरहद मिलान एवं दक्षिण के ग्र्राम सकरखोला सरहद मिलान एवं ग्राम नैकणा क पूरब के बिडसुना तोक की सरहद मिलान, पश्चिम के ग्र्राम पैसिया की सरहद मिलान, उत्तर के डांडा तोक की सरहद मिलान एवं दक्षिण के ग्र्राम सकन्याणी ग्राम की सरहद मिलान को आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर उक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोनो में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर व निवासरत परिवारों को बाहर आवाजाही निषिद्ध की गई है।

Breaking News : उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, 8 हजार 390 नए संक्रमित, 118 की मौत

माइक्रो कंटेनमेंट जोनो में घर—घर जाकर स्वास्थ्य जांच करने का उत्तरदायित्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवालय, सल्ट का रहेगा। साथ ही संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान व प्राथमिक संपर्क में आए व्यक्तियों के आइसोलेशन एवं कोरोना जांच भी उनके द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोनो में किसी भी समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की दुकानें सीमित अवधि में बारी बारी से खुली रहेंगी। इस सीमित अवधि में प्रत्येक परिवार का मात्र 01 सदस्य आवश्यक वस्तुओं को क्रय करने हेतु उसी जोन स्थित दुकान तक जा सकेगा। उक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय होगा।

Big Breaking : देश के किसी भी अस्पताल में इलाज से पूर्व कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की बाध्यता खत्म, होम आइसोलेशन के नियमों में भी बदलाव, केंद्र सरकार ने जारी की गई गाइडलाइंस

उपजिलाधिकारी द्वाराहाट गौरव पाण्डेय ने बताया कि तहसील द्वाराहाट के भिकियासैण ब्लाक के पाली क्षेत्र में गत 6 एवं 7 मई को 17 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रख दिया गया है। उपजिलाधिकारी ने आज क्षेत्र के ग्राम पाली व नाईखोला गांवों का निरीक्षण किया। इसके बाद संक्रमण के फैलने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए इन गांवों को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम पाली एवं ग्राम नाईखोला के पूरब जंगलात, पश्चिम ढगढ़गी गाॅव, उत्तर कबडोली गाॅव एवं दक्षिण के झड़कोट गाॅव को आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है।

BIG NEWS: बागेश्वर के इस गांव में दो सगे भाईयों ने खत्म कर डाली अपनी जिंदगी, एक का शव सड़क पर मिला, दूसरे ने घर पर तोड़ा दम

अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर उक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर व निवासरत परिवारों को बाहर आवाजाही निषिद्ध की गई है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर—घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करने का उत्तरदायित्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैण का रहेगा साथ ही संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान व प्राथमिक संपर्क में आए व्यक्तियों के आइसोलेशन एवं कोरोना जांच भी उनके द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोनो में किसी भी समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की दुकानें सीमित अवधि में बारी—बारी से खुली रहेंगी। इस सीमित अवधि में प्रत्येक परिवार का मात्र 01 सदस्य आवश्यक वस्तुओं को क्रय करने हेतु उसी जोन स्थित दुकान तक जा सकेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय होगा।

Big Breaking : उत्तराखंड के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, 30 जून तक रहेंगे बंद, कोरोना संक्रमण को देखते हुए बड़ा फैसला

Haldwani : विभत्स है कोरोना काल : दृश्य एक – इकलौते भाई के शव के साथ मायूस खड़ी थीं दो बहनें, दृश्य दो – बॉडी को छोड़ चल दिये कुछ लोग, संघ कार्यकर्ताओं ने संपन्न कराया अंतिम संस्कार

Corona की नही थमी रफ्तार तो सोमवार को एक बड़ा फैसला लेगी प्रदेश सरकार, शासकीय प्रवक्ता उनियाल ने दिये संकेत

Big News : नई थ्योरी के आगे झुका WHO ! दोबारा बतायेगा कैसे फैलता है Corona, जल्द आ सकती है नई Guidelines

Breaking : अभिनेत्री कंगना रनौत को हुआ कोरोना, सेल्फ क्वारंटीन

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments