हत्यारा कोरोना : भैसवाड़ा फार्म में एक साथ जली सात चिताएं, एक लावारिस शव का एसडीआरएफ ने किया दाह संस्कार

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

कोरोना काल ऐसे दिन दिखा रहा है, जिसकी कभी कल्पना भी नही की थी। इंसानी जान का दुश्मन कोरोना अब अल्मोड़ा में रोजाना जाने ले रहा है। आज भैसवाड़ा फार्म का दृश्य बहुत ही हृदयविदारक था। यहां एक साथ सात चिताईं जली, जिनमें से एक शव को लवारिस के अंतर्गत रखा गया। चूंकि इस शव को लेने कोई नही आया था। लावारिस शव का अंतिम संस्कार एसडीआरएफ के जवानों द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में आज कुल मौतों में से 7 शव ऐसे थे, जिन्हें परिजन अपने साथ गांव नही ले गये। अतएव इनका अंतिम संस्कार भैसवाड़ा फार्म में करना पड़ा। इस दौरान यहां पुलिस व प्रशासन के कई लोग मौजूद थे। यहीं एक चौखुटिया निवासी 43 साल के जय प्रकाश के शव को लेने कोई नही पहुंचा। अतएव इस शव को लवारिस घोषित करते हुए एसडीआरएफ को सौंप दिया गया।

एसडीआरएफ के सरिया पानी अल्मोड़ा से आये एसआई देवेंद्र कुमार के हमराह कांस्टेबल विवेकानंद बिष्ट, ललित भाकुनी, सुरेश बहुगुणा, हरीश नाथ ड्राइवर, सुमित राणा अमरीक ने इंस्पेक्टर बालम सिंह बजेली की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार किया। बताया जा रहा है कि इस लवारिस शव को छोड़ बाकी सभी मृतकों के परिजन भी वहां मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वहीं मौतों का सिलसिला भी अब चल पड़ा है। जनपद के विभिन्न ​ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया है। सबसे चिंताजनक पहलू तो यह है कि इस बात का जवाब किसी के पास नही है कि आखिर मौतों का यह सिलसिला कब रूकेगा ?

हल्द्वानी शहर में 62 कंटेनमेंट जोन, कहीं आपका इलाका तो नहीं आता इसमें, देखें लिस्ट

Big News : हैवान बनी उ.प्र. पुलिस, रिटायर्ड सिख फौजी को लॉकअप में बुरी तरह मारने—पीटने और अमानवीय यातना देने के आरोप ! वीडियो वायरल होने के बाद एक दरोगा निलंबित, जांच के आदेश

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आज सुशीला तिवारी अस्पताल में 24 मौतें, नीलकंठ में 2 और सेंट्रल हॉस्पिटल में 1 मरीज ने तोड़ा दम

BAGESHWER BREAKING: ज्वाड़ा स्टेट में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो अन्य घायल

Uttarakhand Breaking : कोरोना की घातक लहर से जूझ रहा उत्तराखंड, आज मिले 9 हजार 642 नये संक्रमित, 137 की मौत

Almora : कोई राहत नही, अल्मोड़ा में मिले 254 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 1363, लोकल के 76 केस, अब तक कोरोना से 67 की हो चुकी है मौत

सतर्क रहने की आवश्यकता : गुरुवार को हल्द्वानी के अस्पतालों में 13 मरीजों ने तोड़ा दम

काम की ख़बर : ऐसे बचें Corona infection से, करें इन Medicines का करें सेवन, Uttarakhand DIPR ने जारी की जरूरी सूचना, जानिये दवाओं के नाम और सेवन विधि

अंडरवर्ल्ड के नामी गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना से मौत की खबर की पुष्टि नहीं, एम्स ने कहा अभी जिंदा है

हल्द्वानी व लालकुआं में सब्जियों के रेट तय, इससे अधिक पर बेचने वालों की खैर नही, ध्यान से पढ़ लीजिए क्या है सब्जियों के भाव…

अल्मोड़ा में लागू हुआ अब तक का सबसे सख्त कर्फ्यू! शनिवार व रविवार पूर्ण बंदी, लागू हुए सख्त आदेश, ध्यान से पढ़िये पूरा आदेश…

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें