सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी हल्द्वानी शहर में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में लोगों को और भी सतर्क रहने की आवश्यकता हो गयी है। बीते दिन प्रदेश में 8517 नए कोरोना केस मिले है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 151 मरीजों की मौत भी हुई है। जिसमें से नैनीताल जिले में 847 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, वहीं दूसरी और 850 मरीज स्वास्थ्य लाभ के बाद अपने घरों को रवाना हुए है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते दिन गुरुवार को हल्द्वानी के अलग-अलग अस्पतालों में 13 मरीजों की मौत हुई थी, जिसमें सुशीला तिवारी अस्पताल में 11, नीलकंठ अस्पताल में 1 और विवेकानंद अस्पताल में 1 मरीज ने दम तोड़ा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।