सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले के गरुड़ ब्लाक अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौली के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार पंत की पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते हुई मौत की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। गौरतलब है कि स्व. नीरज पंत कोविड—19 से संबंधित ड्यूटी पर तैनात थे और स्टेजिंग एरिया में डाक्यूमेंट इंचार्ज के रूप में उनकी तैनाती थी।
BAGESHWER BREAKING: ज्वाड़ा स्टेट में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो अन्य घायल

उन्होंने 18 अप्रैल को आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल दिया था और 24 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तथा 25 अप्रैल की सायं उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उन्हें एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर बागेश्वर लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार के आदेश पर शिक्षक नीरज पंत की मौत की परिस्थितियों व कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे परगना मजिस्ट्रेट गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा ने बताया है कि यदि कोई व्यक्ति उनकी मृत्यु के संबंध में अपना पक्ष अथवा सूचना प्रस्तुत करना चाहता है, तो 10 दिन के भीतर परगना मजिस्टे्रट कार्यालय/न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना पक्ष/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
सतर्क रहने की आवश्यकता : गुरुवार को हल्द्वानी के अस्पतालों में 13 मरीजों ने तोड़ा दम

