HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: रसोई गैस का इंतजार करते थकी महिलाओं का चढ़ा पारा,...

BAGESHWER NEWS: रसोई गैस का इंतजार करते थकी महिलाओं का चढ़ा पारा, सड़क पर लगाया जाम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोरोना के चलते जिले के बाजारों में कर्फ्यू प्रभावी है, हालांकि कर्फ्यू से गैस व पेट्रोल-डीजल आवश्यक चीजों को मुक्त रखा है। इसके बावजूद रसोई गैस का संकट बढ़ चला है। नौबत ये आ गई कि आज इंतजार के बाद भी रसोई गैस नहीं मिल पाने से खफा होकर महिलाओं ने सड़क पर गैस सिलेंडरों के साथ जाम लगा दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हुआ यूं कि नियत दिवस के अनुसार आज तहसील मार्ग में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार में महिलाएं सिलेंडर के साथ खड़ी हुई, मगर काफी इंतजार के बाद भी गैस वाहन नहीं पहुंचा। इससे महिलाओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने नाराज होकर अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगा डाला और रसोई गैस नहीं मिलने पर रोष जताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग होम डिलीवरी करता नहीं है, खुद सिलिंडर उठाकर सड़क तक लाना पड़ता है। इसमें भी गैस नहीं मिलने से उनका समय और मेहनत बर्बाद हो रही है। नाराज महिलाओं ने गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने की मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि एक वाहन खराब होने और गैस कार्यालय के कुछ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने से दिक्कत हुई। बुधवार को व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।

पुलिस वालों का भी घर—परिवार होता है ! Corona पीड़ित पत्नी की देखभाल के लिए नही दी छुट्टी तो CO साहब ने whatsapp पर कप्तान को भेज दिया इस्तीफा

अब विदेशों में भी पहुंच रहा भारतीय स्ट्रैन का कोरोना वायरस, यहां मिला पहला मरीज

Uttarakhand Breaking : कोरोना काल में भी तय समय पर खोले जायेंगे चार धाम के कपाट, एसओपी जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments