HomeBreaking NewsBreaking News : अब June माह में घोषित होगा corona के कारण...

Breaking News : अब June माह में घोषित होगा corona के कारण रद्द हुई CBSE high school board की परीक्षा का result

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रद्द की गई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा के परिणाम अब मौजूदा वर्ष के जून माह के तीसरे सप्ताह में घोषित कर दिये जायेंगे सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई अंक निर्धारण नीति की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन और 80 अंक सत्र के दौरान हुई परीक्षाओं पर आधारित होंगे। ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को देखते सीबीएसई ने अप्रैल माह में ही कक्षा 10वीं की परीक्षाएं स्थगित की दी थी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया था। जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि 10 वीं की परीक्षा परिणाम के लगभग 10 लाख से अधिक छात्र इंतजार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बड़ी खबर : दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 12 मरीजों की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments