रुद्रपुर ब्रेकिंग : बगवाड़ा भट्टा गांव में पंखे के कुंडे से लटकी महिला, मौत

0
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ से प्रभारी चिकित्साधिकारी व रेडियोलॉजिस्ट हटाए
कई रोज से बंद मकान में मिली बुजुर्ग की लाश

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के बगवाड़ा भट्टा गांव में एक महिला ने कमरे की छत से लटके पंखे के कुंडे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। महिला का नाम सोनू बताया जा रहा है। उसकी उम्र 32 वर्ष के आसपास है। उसके पति अजय कुमार के अनुसार आज दोपहर बाद जब परिजन कमरे में गए तो सोनू कमरे की छत से लगे पंखे के कुंडे से लटकी मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS