HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: ऐन गर्मी बढ़ते ही शुरू हो गया पेयजल संकट, मुंह...

BAGESHWER NEWS: ऐन गर्मी बढ़ते ही शुरू हो गया पेयजल संकट, मुंह चिढ़ा रहा सूखा हैंडपंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ऐन गर्मी बढ़ना शुरू हुई, तो पानी के बिना लोगों के हलक सूखना भी आरंभ हो गया। यहां मंडलसेरा वार्ड में पेयजल की सबसे अधिक परेशानी है। यहां सीएसडी कैंटीन के समीप लगा हैंडपंप कई महीनों शोपीस बना हुआ है। लोगों को पेयजल के लिए प्राकृतिक स्रोतों का रुख करना पड़ रहा है। जिससे उनमें आक्रोश है और उन्होंने हैंडपंप दुरस्त कराने की मांग की है।

…और कितने र्दुदिन दिखायेगा कोरोना, यहां दुलहन के हाथों की मेहंदी भी नही सूखी थी कि बिछड़ गया सुहाग, कोरोना ने ले ली जान

नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल की किल्लत पहले से ही चल रही है। लेकिन मंडलसेरा में पानी की समस्या सबसे अधिक है। यहां शहर की सबसे अधिक जनसंख्या भी निवास करती है। गांवों से पलायन के बाद यहां ग्रामीण सबसे अधिक बस गए हैं। गर्मी बढ़ने के कारण पेयजल का संकट भी पैदा हो गया है। सेना की कैंटीन के समीप जलसंस्थान ने हैंडपंप लगाया है। लेकिन वह महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे कैंटीन में आने वाले पूर्व फौजियों को भी पानी के लिए यहां तरसना पड़ रहा है। इसके अलावा स्थानीय लोग सुबह से पानी की तलाश में प्राकृतिक स्रोतों का रुख कर रहे हैं। सभासद कैलाश आर्य ने बताया कि कई बार जलसंस्थान को हैंडपंप की मरम्मत करने को कहा गया। लेकिन अभी तक दुरुस्त नहीं हो सका है।

Big Breaking : फिलहाल टल गया 01 मई से 18 से 44 आयुवर्ग के वैक्सीनेशन का अभियान, वैक्सीन की कमी से आया व्यवधान

Big Breaking : संपूर्ण नैनीताल जनपद में लगा पूर्ण curfew, हल्द्वानी, लालकुआं, बेतालघाट सब बंद ! डीएम ने जारी किया आदेश

उत्तराखंड : कोरोना ने पिछले 24 घंटे में 122 की ले ली जान, 5 हजार 654 नए संक्रमित

Big News : खामोश हो गया पूरे देश को जगाने वाला पत्रकार, मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदान का निधन

Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 155 नए केस, 54 लोकल के, 24 घंटे में 06 की मौत

हर जगह पुलिस ही गलत नही होती ! वायरल हुआ युवक की मौत से पहले का वीडियो, देखिये गांव वालों ने किस बेरहमी से पीटा…

Big Breaking Almora : कोरोना से महंत योगी सुंदरनाथ का निधन, तीन अन्य कोरोना पॉजिटिवों की भी मौत, शादी में आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस को मजाक समझने वाले या हल्के में लेने वालों के लिए यह ख़बर एक बड़ी सीख है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments