HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : दो लोगों ने खाया जहर, गम्भीर हालत में अस्पताल...

Almora Breaking : दो लोगों ने खाया जहर, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां आज दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में इन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों व्यक्तियों के नाम एक गम्भीर मामले में सामने आ रहे थे। गिरीश लाल पुत्र पनी राम का अधजला शव कपिलेश्वर के पास मिला था। आज इन दोनों लोगों ने लमगड़ा में जहर का सेवन कर लिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जहर खाने वालों में नैनीताल जिले के कलसीमा निवासी नारायण सिंह (55 साल) पुत्र शेर सिंह और लमगड़ा ब्लॉक के सिमलटा निवासी गिरीश लाल (25 साल) पुत्र स्व. बसंत लाल शामिल हैं। दोनों ने आज लमगड़ा में जहर खा लिया। इन दोनों का यहां जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

बागेश्वर : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

आपको याद दिला दें कि लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कलसीमा निवासी गिरीश लाल पुत्र पनी राम गत 8 अप्रैल को हाईकोर्ट नैनीताल किसी वाद की तारीख में कई लोगों के साथ गये थे, किंतु तब से वापस नही लौटे। इसके बाद 26 अप्रैल को उनका जला हुआ शव कपिलेश्वर मंदिर के पास बरामद हुआ था। मृतक के भतीजे कृष्णा कुमार पुत्र महेश लाल ने अपने चाचा गिरीश लाल की हत्या की आशंका जताई थी। साथ ही एसएसपी और जिला प्रशासन को ज्ञापन भी दिया था।

जिसमें उन्होंने चार लोगों पर अपने चाचा की हत्या किए जाने के गम्भीर आरोप लगाया थे। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि आज दो आरोपियों ने जहर खा लिया। इनमें से एक के पास सोसाइट नोट भी मिला है, लेकिन उसमें क्या लिखा है इस बात का खुलासा नही हो पाया है। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Big Breaking : सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रियों को सौंपी कोरोना नियंत्रण की जिलेवार जिम्मेदारी, पढ़िये आपके जिले में कौन मंत्री अधिकृत

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments