HomeUttarakhandNainitalसार्थक पहल : अब नदी में नही फेंका जायेगा सड़क कटान का...

सार्थक पहल : अब नदी में नही फेंका जायेगा सड़क कटान का मलबा, कंपनी ने शुरू किया बैरिकेटिंग व तार ​बाड़ का निर्माण, एनएच पर जारी है सड़क चौड़ीकरण का कार्य

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd Ad


यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में काकड़ीघाट से क्वारब तक किये जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान अब मलबा—मिट्टी निर्धारित डंपिंग जोन में ही डाला जायेगा। निर्माण कार्य से जुड़ी संबंधित ऐजेंसी ने बकायदा सड़क से नीचे बैरेकेटिंग व जाली का निर्माण शुरू कर दिया है। जिससे की कोई भी मलबा नदी में ना गिरने पाये। उल्लेखनीय है कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्मोड़ा, गरमानी, भवाली, हल्द्वानी जाने वाले वाहनों का जबरदस्त दबाव रहता है।

आये दिन इस मार्ग से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इस बीच यहां काकड़ीघाट से क्वारब तक सड़क चौड़ीकरण का काम वृहद स्तर पर चल रहा है। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम आदि की समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। गत दिनों जन समस्याओं को सीएनई ने प्रमुखतासे उठाया था तथा मिट्टी—मलबा कोसी नदी में फेंके जाने की जन शिकायतों का भी उल्लेखन किया था। आखिरकार संबंधित कंपनी द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया और यहां की व्यवस्थाएं दुरूस्त कर दी गई हैं। इस दौरान कोसी नदी की तरफ बैरिकेटिंग, दीवार निर्माण, तार बाड़ की जा रही है। जिसका उद्देश्य यही है कि सड़क कटान के दौरान कोई भी मलबा कोसी नदी में नही गिर पाये।

Big Breaking : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments