HomeUttarakhandBageshwarBig Breaking : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की...

Big Breaking : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बेटे की बारात को विदा कर रही एक मां की हार्ट अटैक से मौत को गई है। जिससे बारात में अफरातफरी मच गई और बारात को स्वजनों को स्थगित करना पड़ा। शहनाइयां खामोश हो गई और समूचा गांव शोक में डूब गया है। गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े 12 बजे कपकोट तहसील के बमसेरा गांव निवासी बलराम घटियाल के बेटे डॉ. बृजेश घटियाल की बारात पिथौरागढ़ को रवाना हो रही थी।

ढोल-नगाड़ों में स्वजन और ग्रामीण थिरक रहे थे। गांव के लोग और रिश्तेदार आदि भी बारात में शामिल होने वहां पहुंचे थे। बारात की विदाई होने लगी और दुल्हे की मां आशा घटियाल ने अक्षत बेटे के सिर पर चढ़ाए। इसके साथ ही अन्य रस्में भी निभाई। उन्होंने बेटे को गले लगाया और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। वह जमीन पर गिर गई। जिससे बारात में अफरातफरी मच गई। परिवार में दो-दो बेटे डाक्टर होने के कारण उन्होंने मां को बचाने का अथक प्रयास किया, लेकिन वह उनकी जान नहीं बचा सके।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मृतका आशा घटियाल जीआइसी कपकोट में शिक्षिका थी। उनकी उम्र लगभग 58 वर्ष थी। उनके एकाएक निधन पर शहनाइयां खामोश हो गई और समूचा बमसेरा गांव शोक में डूब गया है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि डॉ. बृजेश घटियाल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लोहारखेत में तैनात हैं और उनकी बारात पिथौरागढ़ को रवाना हो रही थी।

Breaking News : अपने बेटे से मिलने उत्तराखंड आये पूर्व डीजीपी की कोरोना से मौत

एकाएक उनकी मां की आर्ट अटैक से मौत होने के बाद बारात स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक शिक्षिका अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उनका दूसरा बेटा विट्टू घटियाल भी डाक्टर है। विधायक बलवंत भौर्याल, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, विक्रम साही, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, प्रवीण, दीपक गढ़िया आदि ने घटना पर गहरा दु:ख जताया है।

Big News : उप्र. पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे 577 शिक्षकों की कोरोना से मौत, शिक्षक संगठन ने किया दावा, सीएम ने दिए पड़ताल के आदेश

Corona Alert : जारी हुआ ट्वीट ”, Flights are available भारत छोड़ें विदेशी नागरिक”, भारत में टिके रहना खतरनाक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments