Breaking News : अपने बेटे से मिलने उत्तराखंड आये पूर्व डीजीपी की कोरोना से मौत

0
Haridwar: Dead body of youth found in stone crusher under suspicious circumstances.
सांकेतिक फोटो

काशीपुर के एक कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद भर्ती किये गये यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होशियार सिंह बलवारिया का आज निधन हो गया है। उल्लेखनीय है कि वह 1976 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी थे तथा वर्तमान में नोएडा में रह रहे थे। तीन रोज पहले ही वह पूर्व काशीपुर में अपने बेटे विक्रम बलवारिया से मिलने आए थे।


ADVERTISEMENTS

Big Breaking : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

काशीपुर पहुंचने से कुछ दूर पहले उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्होंने बेटे विक्रम को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे विक्रम ने पिता को मुरादाबाद रोड स्थित एक कोविड अस्पताल में भर्ती करा कराया, जहां बुधवार सुबह होशियार सिंह की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि दिल्ली व उससे सटे नोएड इलाके में इन दिनों कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। बाहर से उत्तराखंड आने वाले बहुत से पर्यटकों व प्रवासी यहां आने के बाद संक्रमित पाए गये हैं, जबकि पूर्व में यात्रा से पूर्व उनमें यह लक्षण नही थे।

Big Breaking : कोरोना का हाहाकार ! उत्तराखंड सरकार ने रद्द की चार धाम यात्रा, तमाम यात्रा पड़ावों में पसरा सन्नाटा

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें