HomeUttarakhandAlmoraGOOD NEWS: स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर के चिकित्सकों ने धैर्य से कर दिखाया...

GOOD NEWS: स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर के चिकित्सकों ने धैर्य से कर दिखाया प्रेरणादायी कार्य, कोरोना पॉजिटिव महिला का सफलापूर्वक कराया प्रसव

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
वर्तमान में कोरोना के कहर से जहां प्रसव के लिए आई महिला को कोरोना पॉजिटिव होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है। ऐसे में अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्रेरणादायी कार्य कर दिखाया है। स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों व चिकित्सा स्टाफ ने कोरोना पॉजिटिव महिला का सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता प्राप्त की।

हुआ यूं कि सोमेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला को प्रसव के लिए लाया गया। जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बावजूद स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डा. दीपिका रानी व डा. आनन्द तिवारी ने धैर्य से काम लेते हुए उस महिला का सावधानीपूर्वक वहीं प्रसव कराने का प्रयास किया। जिसमें स्टाफ नर्स मीना गोपाल गोस्वामी तथा कर्मचारी महेंद्र सिंह व धर्मेन्द्र भी सहयोगी बने।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इसके बाद चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक महिला का प्रसव कराया। अस्पताल के डा. आनन्द तिवारी ने बताया कोरोना पॉजिटिव इस महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है और अब महिला को उचित उपचार दिया जा रहा है। इससे महिला व परिजनों ने भी संतोष व्यक्त किया है। अन्यथा रेफर होने की स्थिति में उन्हें बड़ी फजीहत झेलनी पड़ती। सोमेश्वर की स्वास्थ्य टीम का यह कार्य सराहनीय रहा है। कोरोना मरीजों के उपचार में भी यह टीम दिन-रात जुटी हुई है।

Uttarakhand : कोरोना के हाहाकर के बीच कल से खुलेंगे सरकारी कार्यालय

BREAKING: बागेश्वर जिले में आज 80 नये कोरोना पॉजिटिव केस, अच्छी बात ये कि 138 स्वस्थ होकर घर लौटे

GOOD NEWS: स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर के चिकित्सकों ने धैर्य से कर दिखाया प्रेरणादायी कार्य, कोरोना पॉजिटिव महिला का सफलापूर्वक कराया प्रसव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments