UTTARAKHAND NEWS: प्रदेश में सरकारी कार्यालय फिर अगले तीन दिनों के लिए बंद, जारी हुआ आदेश

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए शासकीय कार्यालयों को बंद रखने का आज तीसरा आदेश जारी हो गया। अब आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों को छोड़कर राज्य में सभी शासकीय कार्यालयों को अगले तीन दिन फिर बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं। उत्तराखंड शासन के सचिव डा. पंकज कुमार पांडे द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार अब 29 व 30 अप्रैल तथा 1 मई को सरकारी कार्यालय बंद रखे जाएंगे। यह कदम कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख सरकारी दफ्तर बंद रखने संबंधी पहले आदेश के तहत 23, 24 व 25 अप्रैल को कार्यालय बंद रखे गए। इसके बाद दूसरे आदेश के तहत 26, 27 व 28 अप्रैल को दफ्तर बंद रखे गए। अब तीसरा आदेश जारी हुआ है।


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड, कोरोना का सितम : आज 108 लोगों की मौत, 6054 नए संक्रमित

Breaking News : अल्मोड़ा में पिछले 24 घंटों में 248 कोरोना संक्रमित, 05 लोग कोरोना से हार गये जिंदगी की जंग, 53 नए संक्रमित लोकल के

अति आवश्यक सूचना : 18 व इससे अधिक आयु वर्ग वालों के लिए शुरू हुआ Covid vaccine Registration, ऐसे करायें Registration

Breaking News : उत्तराखंड के सभी शासकीय कार्यालय 01 मई तक बंद रहेंगे, जिला मुख्यालय नही छोड़ेंगे अधिकारी—कार्मिक

Big Breaking : 24 घंटे में 3 हजार 285 की मौत, 3.62 लाख से अधिक सं​क्रमित, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा

बिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : बेस अस्पताल में आज चार कोरोना संक्रमितों की मौत, सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच सभी ने तोड़ा दम

Big Breaking Almora : महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई तीन महिलाओं की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

BAGESHWER NEWS: पिथौरागढ़ जनपद के कोरोना संक्रमित ने बागेश्वर में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS