सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर पुलिस अधीक्षक अमिताभ श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रिय है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने योगेश चन्द्र जोशी पुत्र नन्दा बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम फल्याटी, थाना व जिला बागेश्वर (22 वर्ष) को भागीरथी तिराहे के पास स्थित होटल में शराब पिलाते पकड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध धारा 60-आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया। गिरफ्तारी पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रह्लाद सिंह, कानिस्टेबल भुवन सिंह बोरा आदि शामिल थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।