ब्रेकिंग न्यूज : 5 घन्टे में 14 पोजीटिव, 4 बागेश्वर, 1 अल्मोड़ा , नैनीताल और यूएस नगर में 2 केस

0
महिला में हुई कोरोना की पुष्टि
महिला में हुई कोरोना की पुष्टि

देहरादून। आज दोपहर बाद प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज कुछ ही घंटों में प्रदेश में 14 नये मामले सामने आये हैं। इनमे से अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 4, यूएस नगर में दो, नैनीताल में 2, उत्तरकाशी में 3, हरिद्वार में 2 कोरोन पॉजिटिव पाए गये हैं। इस तरह प्रदेश में कोरोन पॉजिटिव की संख्या 146 हो गई है। यूएस नगर के मरीजों में एक जसपुर और एक काशीपुर का है। अल्मोड़ा के रानीखेत में 33 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। बागेश्वर में आज मिलें केसों में 20, 24, 26 और 34 वर्षीय युवक शामिल हैं। इनमें से दो दिल्ली और एक गाज़ियाबाद से आये प्रवासी हैं। एक के बारे में जानकारी नहीं मिली हैं। नैनीताल के हल्द्वानी में मिले दो केसों में एक 24 साल का युवक है जबकि दूसरा 60 साल का बुजुर्ग है।


ADVERTISEMENTS

whatsapp group join
Click Now

ADVERTISEMENTS