HomeAccidentBreaking News : नदी में जा गिरी कार, नाबालिग की दर्दनांक मौत,...

Breaking News : नदी में जा गिरी कार, नाबालिग की दर्दनांक मौत, 5 साल का मासूम सहित 4 घायल

चमोली। यहां थराली डुंगरी मोटर मार्ग पर प्राणमती पुल के नजदीक एक दु:खद हादसे में एक नाबालिग बालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 11 ए 5895आज थराली से मैन गांव की ओर जाते वक्त अनियंत्रित होकर प्राणमती नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक 15 साल के बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करन सिंह पुत्र गजे सिंह निवासी ग्राम मैन गांव तहसील थराली के रूप में हुई है। इसके अलावा वाहन चालक अंकित पुत्र महावीर सिंह 23 साल, आशीष 21 साल पुत्र महावीर, पवन सिंह 5 साल पुत्र खुशाल सिंह, कुंती देवी उम्र 35 साल पत्नी खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल भर्ती किया गया है। इससे पूर्व घटना की सूचना मिलने पर थराली पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments