HomeCNE Specialहल्द्वानी न्यूज : जिले के हर ब्लॉक में कोरोना को रोकने में...

हल्द्वानी न्यूज : जिले के हर ब्लॉक में कोरोना को रोकने में बेहतर करने वाली पंचायत को मिलेगा एक लाख का नकद पुरस्कार: बेला तोलिया

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने जिला पंचायत नैनीताल के आठों विकासखण्ड में निवास करने वाली जनता से अपील की है कि कोरोना महामारी में आपसी सहयोग एवं तालमेल से ग्राम पंचायत का सहयोग करें। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले उत्तराखण्डवासियों से निवेदन किया कि वह सीधे अपने घर न जाकर क्वारनटाइन सेन्टर में जायें। साथ ही ग्राम पंचायत का सहयोग करें। बेला तोलिया ने समस्त खंड विकास अधिकारियों से निवेदन किया है कि ग्राम पंचायतों को सभी सुविधाएं सुनिश्चित करवायें।
जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने लामाचौड़, पनियाली, फतेहपुर, धूनी नं. 1, चौसला एवं बसानी आदि जगहों के क्वारनटाइन सैंटरों का निरीक्षण किया।
बेला तोलिया ने घोषणा की कि आठों विकास खण्ड के एक-एक क्वारनटाइन सेंटर जो सबसे उत्कृष्ट कार्य करेगे एवं सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहे होगें। उस सेंटर की ग्राम सभा को की तरफ से एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इस तरह उनकी ओर से आठ विकास खंडों की आठ पंचायतों को आठ लाख रूपये का पुरूस्कार दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments