सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा में कोरोना लगातार अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। जिले में आज कुल 78 कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं। अब यहां कुल केस 4108 हो चुके हैं तथा स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 3678 है। जबकि एक्टिव केस 402 हैं। आज मिले कोरोना पाॅजिटिवों में ब्लॉक चैखुटिया में 11, द्वाराहाट 6, भैंसियाछाना 2, सल्ट 3, ताकुला 4, ताड़ीखेत 2 तथा अन्य जनपद व प्रदेशों के कुल 8 केस के अलावा 42 अल्मोड़ा लोकल व आस-पास के स्थानों से हैं। जिनमें धारानौला, जोशीखोला, खोल्टा, नयालखोला, कर्नाटक खोला, बेस कैंपस, पुलिस लाइन, खत्याड़ी, एनटीडी, नरसिंहबाड़ी, न्यू इंद्रा कॉलोनी, जौहरी बाजार, नियर स्टेडियम आदि स्थानों से है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।