HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: डीएम कार्यालय धमक गई इंटर उत्तीर्ण कई बालिकाएं; प्रदर्शन किया;...

BAGESHWER NEWS: डीएम कार्यालय धमक गई इंटर उत्तीर्ण कई बालिकाएं; प्रदर्शन किया; डीएम बोले— आवेदनों की होगी जांच; गौरा देवी कन्या धन योजना का मामला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कई बालिकाएं सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में धमक गई और उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। वजह थी कि उन्हें आज तक गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिल सका। ये सभी छात्राएं गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करने वाले परिवारों से हैं। योजना का लाभ नहीं मिल पाने से उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित होना पड़ रहा है।

Big Breaking Haldwani : पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, तेज हवाओं से बिगड़ा संतुलन, पेड़ पर अटकी महिला सैलानी, सकते में आ गयी जान, पढ़िये पूरी ख़बर…..

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

योजना का लाभ देने की मांग के साथ सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2019 में उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। गौरा कन्याधन योजना के तहत आवेदन भी किया, लेकिन अभी तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका है, जबकि 2020 में इंटर पास करने वाली छात्राओं को लाभ मिल चुका है। उन्होंने योजना के लाभ देने में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कहा इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बीपीएल परिवारों से हैं। यदि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला तो उनके उच्च शिक्षा के सपने ताक पर रह जाएंगे।

दिल्ली है दिलवालों की ! आज रात 10 बजे से लागू हो जायेगा कम्पलीट लॉकडाउन ! अब क्या खायेंगे, कहां जायेंगे प्रवासी, बता तो दे दिल्ली और केंद्र सरकार ?

गुस्साई बालिकाओं ने कहा कि सरकार एक तरफ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना चला रही है और कमजोर वर्ग की बेटियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। इसके बावजूद सरकारी तंत्र बालिकाओं को योजनाओं का लाभ पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें गौरा कन्याधन योजना से वंचित किया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इधर, डीएम ने बालिकाओं से कहा कि उनके आवेदनों की जांच होगी और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान करिश्मा यशोदा, गीता, भगवती रावत ,अंजू गीता, रजनी आदि मौजूद रहीं।

Big News : 01 मई से 18 से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल भर्ती

Big Breaking : उत्तराखंड में कोरोना का बढ़ रहा प्रकोप, 24 की चली गई जान, 2 हजार 160 नए केस

कोरोना के बढ़ते मामलों पर कोर्ट ने उप्र. सरकार को दिए 26 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश

बागेश्वर : देवता का समझते रहे प्रकोप और बीमारी ने ले ली जान, अस्पताल में महिला की मौत

ब्रेकिंग : दिल्ली में कोरोना के 25 हजार से अधिक नए मामले, 161 की मौत

नैनीताल जिले में आने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन अनिवार्य, जारी हुए नए आदेश

उत्तराखंड, कोरोना का सितम : मां की मौत का मना रहे थे मातम, बेटा भी चल बसा, परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमण की चपेट में

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments