सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर यहां गत देर रात्रि तेज हवाओं के साथ अंधड़ से कुछ देर के लिए जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। अंधड़ के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 309 अंतर्गत बागेश्वर—बेरीनाग मोटर मार्ग में रात करीब ढ़ाई बजे दो विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। यह पेड़ मनकोट के समीप गिरे। जिसके बाद सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आरोप है कि संबंधित विभाग को सूचित किए जाने के बहुत देर बाद टीम पहुंची। तब कही जाकर सुबह के समय लगभग 7 बजे मशीन की मदद से सड़क पर पड़े विशाल पेड़ों को हटाया गया। जिसके बाद कई घंटों से बाधित यातायात दोबारा सुचारू हो सका।
सड़क मार्ग से सुबह के समय हटाये गये विशाल पेड़
⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!
तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।