सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा उत्तराखंड सरकार में रहे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट केवल सती ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि सरकार का कोचिंग संस्थानों को बन्द करना विधार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए अविवेकपूर्ण निर्णय है। बच्चे अपनी भविष्य की तैयारी के लिए कोचिंग क्लास जौइन करते हैं। सरकार ने कोविड के बहाने उन्हें बन्द करने का निर्णय लिया है। जबकि सभी बार सिनेमा हॉल रेस्टोरेंट जिम आदि में 50 प्रतिशत प्रवेश की अनुमति दी है। सती ने कहा कि कोचिंग संस्थानों में भी 50 प्रतिशत प्रवेश की अनुमति सरकार को देनी चाहिए ताकि बच्चे अपनी भविष्य की तैयारी कर सकें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।