HomeUttarakhandAlmora…आप घर बैठिये ! अल्मोड़ा में निरंतर बढ़ रही कोरोना सक्रमितों की...

…आप घर बैठिये ! अल्मोड़ा में निरंतर बढ़ रही कोरोना सक्रमितों की संख्या, आज 41 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में निरंतर कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि अब हर किसी को सावधान होने की जरूरत है। आज यहां 41 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिनमें से 25 अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से ही हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज मिले पॉजिटिव केंसों में ब्लॉक ताड़ीखेत से 8, ब्लॉक चौखुटिया 4, सोमेश्वर 1, भैंसियाछाना 1, धौलादेवी 1, स्याल्दे 1 केस के अलावा 25 केस अल्मोड़ा व आस—पास के क्षेत्रों से हैं। जिनमें थपलिया, मकेड़ी, शीतलाखेत, जाखनदेवी, न्यू इंद्रा कॉलोनी, धारानौला, खत्याड़ी, कफड़खान आदि मोहल्लों से हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 3645 पहुंच चुकी है, जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 3451 है। मौजूदा एक्टिव केस 167 हैं। इन हालातों में चिकित्सकों का कहना है कि बेहद जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकलें और भीड़—भाड़ वाली जगह में जाने से ​बचें। जितना आप घर में रहेंगे उतने सुरक्षित होंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments