वन पंचायत प्यूड़ा के वन्य क्षेत्र में लगी भीषण आग लग गई। वनाग्नि की लपटें आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। जिसको देख ग्रामीण दहशत में आ गये। इस बीच ग्रामीणों की ओर से वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य को सूचित किया गया। जिसके बाद उन्होंन फोरेस्टर संजय टम्टा व दीवान सिंह को मौके पर भेजा। देर रात तक तमाम ग्रामीण व वन विभाग की टीम वनाग्नि से जूझती रहे। आखिरकार रात 10 बजे आग पर सम्मलित प्रयासों से काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर जरा भी देरी हो जाती तो यह आग आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच जाती। यदि ऐसा होता तो जान—माल का भारी नुकसान भी हो सकता था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।