HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER: बिना अनुमति खेतों में उढ़ेल दिया उपखनिज, एसडीएम ने दिए जांच...

BAGESHWER: बिना अनुमति खेतों में उढ़ेल दिया उपखनिज, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर जिले के कांडा तहसील के ग्राम पंचायत सौखोला अंतर्गत एक व्यक्ति की इजाजत के बिना ही उसके खेतों का इस्तेमाल खड़िया उप खनिज जमा करने के लिए किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच करवाकर आख्या पेश करने के निर्देश दिए हैं
सौखोला निवासी शेर सिंह नगरकोटी ने एसडीएम कांडा राकेश चन्द्र तिवारी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी डेढ़ नाली जमीन के पास ही खड़िया खदान संचालित होती है। यहां उसके तीन खेत हैं। पिछले कुछ समय से उसकी जमीन पर खदान से निकलने वाला उप खनिज जमा किया जा रहा है। मगर इस सम्बंध में उससे आज तक खदान मालिक ने कोई बात करना भी उचित नहीं समझा। यहां तक कि नियमानुसार उसके खेत का उपयोग करने के लिए कोई एनओसी नहीं ली गई है। यह शिकायत भी की है कि खदान प्रबंधन ने अलकन्या से लोहारखेत को जाने वाला सार्वजनिक रास्ते को भी खदान कर ध्वस्त कर दिया है। एसडीएम ने इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए मामले की जांच नायब तहसीलदार कांडा को सौंपी है तथा पटवारी से पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments