HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: हरीश जोशी दोबारा बने गरूड़ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,...

BAGESHWER NEWS: हरीश जोशी दोबारा बने गरूड़ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उमेश उपाध्यक्ष व चंद्रशेखर सचिव निर्वाचित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़/बागेश्वर

तहसील गरूड़ में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट हरीश जोशी दोबारा अध्यक्ष चुने गए हैं। एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट जेसी आर्या ने बताया कि प्रत्येक पद के लिए मात्र एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था और जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए। किसी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया। फलस्वरूप एक-एक नामांकन होने से सभी पदों के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
तहसील बार एसोसिएशन गरुड़ के चुनाव में हरीश जोशी अध्यक्ष, उमेश पांडेय उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर कांडपाल सचिव, हरीश भट्ट सह सचिव, गिरीश कोरंगा कोषाध्यक्ष, कैलाश चंद्र जोशी पुस्तकालयाध्यक्ष तथा हरीश सिंह थायत, त्रिलोक चंद्र जोशी, हरीश कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट जेसी आर्या ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, पवन लोहुमी, नारायण सिंह थायत, सुंदर बोरा, भाजपा महामंत्री डीके जोशी, राजेंद्र भट्ट ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments