BAGESHWER NEWS: बागेश्वर में इस तिथि को होगी मैराथन दौड़, अव्वल प्रतिभागियों को खेल विभाग देगा ईनाम, जल्द पंजीकरण कराएं—वल्दिया

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में 15 अगस्त, 2022 को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया है। जिसमें 75 सप्ताह तक विविध गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन होना है। उन्होने बताया कि जनपद बागेश्वर में अमृत महोत्सव के आयोजनों के संचालन/समन्वय के लिए 17 अप्रैल, 2021 को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में 18 वर्ष से अधिक आयु के यानी 31 मार्च 2003 से पूर्व जन्मे पुरूष प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह मैराथन भागीरथी बाईपास से प्रारंभ होकर कपकोट मार्ग में दारसों पुल से वापस होकर डिग्री कॉलेज गेट पर समाप्त होगी। मैराथन दौड़ में प्रथम से छठवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभागी मैराथन में प्रतिभाग करना चाहते हो, वे 16 अप्रैल, 2021 की सांय 4 बजे तक जिला खेल कार्यालय बागेश्वर में अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05963-221546, 9412096262, 9412436090 तथा 9412920020 पर संपर्क किया जा सकता है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS